फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तिरंगा फहराने पर जेल में डाला': सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर दिपके हमलावर, अंकिता भंडारी केस पर क्या कहा?

Thu, 15 Oct 2026 11:07 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली।

सार

कॉकरोच जनता पार्टी  के कार्यकर्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर अभिजीत दिपके ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और बदलाव की लड़ाई लड़ने के कारण जेल में डाला गया। साथ ही, उन्होंने अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा की।
विज्ञापन
अभिजीत दिपके, संस्थापक, सीजेपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के तीन दिन हो गए हैं। इसी बीच कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने गुरुवार को उनकी हिरासत पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों को अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और बदलाव के लिए लड़ने की वजह से जेल में डाला गया है।

विज्ञापन


आशुतोष और सौरभ की गिरफ्तारी पर क्या बोले? 
अभिजीत दिपके ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'आशु और सौरभ की अवैध गिरफ्तारी का आज तीसरा दिन है। दो ऐसे युवा, जिन्होंने बदलाव के लिए लड़ने की खातिर अपनी आरामदायक जिंदगी छोड़ दी, वे अब जेल में बंद हैं।'

पोस्ट में आगे लिखा था, 'सोचिए, अपने ही देश में अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आपको जेल में डाल दिया जाए।' इससे एक दिन पहले, दिल्ली पुलिस ने दास, रंका और अन्य लोगों को जंतर-मंतर पर कथित रूप से अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जंतर-मंतर को अब विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने क्या बताया? 
पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद, दास और रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कार्रवाई से ये कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रति समर्थन जताया है। इस पर दिपके ने शुक्रिया कहा। 

अंकिता भंडारी के मामले में क्या बोला? 
इसके साथ ही दिपके ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को जबरन हटा के मामले में बयान दिया। दिपके ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह हम सभी के लिए शर्म की बात होनी चाहिए! अंकिता भंडारी के माता-पिता इस तरह के अमानवीय बर्ताव के हकदार नहीं हैं। सरकार अपने ही नागरिकों के साथ इतनी क्रूरता क्यों दिखा रही है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें