फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- कुंभ में प्रयागराज आकर दादा की कब्र पर मोमबत्ती जलाएं राहुल गांधी

Fri, 04 Jan 2019 01:31 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, गांधीनगर
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रयागराज (इलाहाबाद) में कुंभ मेला में शामिल होने का न्यौता दिया। दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल को इसमें जरूर शामिल होना चाहिए और अपने दादा फिरोज गांधी की कब्र पर मोमबत्ती जलानी चाहिए, क्योंकि वह कभी वहां नहीं गए हैं। इससे उनके दादा की आत्मा को शांति मिलेगी। बता दें कि लोकसभा सदस्य रहे फिरोज गांधी की कब्र प्रयागराज के एक पारसी कब्रिस्तान में है। 
विज्ञापन


दिनेश शर्मा यहां गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य मंत्रियों को 15 जनवरी से शुरू हो रहे कुंभ मेले का आमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, मैं आग्रह करता हूं कि राहुल गांधी को कुंभ मेले का दौरा करना चाहिए। शर्मा ने यह बात तब कही, जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार राहुल को आमंत्रित करेगी? शर्मा ने कहा, जो कुंभ में जाते हैं उन्हें परंपराओं का पालन करना पड़ता है। 

मेले में पुजारी आपसे पूजा और अन्य संस्कार कराएंगे। उसके बाद आपको अपना जनेऊ उतारना होगा और अपने पुरखों की याद में दान देना होगा। शर्मा ने राहुल को यह सबकुछ करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


पुष्कर में राहुल ने खुद को बताया था कश्मीरी ब्राह्मण

पिछले साल 26 नवंबर को राजस्थान के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पुष्कर पहुंचे राहुल ने वहां के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा की थी। उस दौरान पुजारी को कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को दत्तात्रेय गौत्र वाला कश्मीरी ब्राह्मण बताया था। इस बात पर विवाद पैदा हो गया था, क्योंकि उनके दादा फिरोज गांधी पारसी समुदाय से थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें