फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा-यूपी में महाजंगल राज

Mon, 15 Aug 2016 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
दिनेश शर्मा
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को सूबे की अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया। यहां झूंसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर  कहा कि यूपी में जंगल नहीं, बल्कि महाजंगल राज है। उनका तर्क था कि जंगलराज में भी कुछ सिद्धांत होते हैं, लेकिन यहां तो सारे सिद्धांत ही टूट चुके हैं। हत्या, बलात्कार आदि के मामले में यूपी हर दिन नए रिकार्ड बनाता जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में भी देश में यूपी नंबर वन है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सूबे की अखिलेश सरकार के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती को भी निशाने पर लिया। कहा कि मायावती का रवैया हिटलरवादी है। इसी रवैये से ऊबकर प्रदेश की जनता ने अखिलेश को यूपी की सत्ता सौंपी थी, लेकिन अब इन दोनों पार्टियों की कलई खुल चुकी है। 

प्रेस क्लब में संवाददाताआें से हुई बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा और सपा भले ही अलग-अलग दल हों, लेकिन उनके दिल एक हैं। कहा कि दलितों का भाजपा में बढ़ते विश्वास को देखते हुए बुआ मायावती और उनके भतीजे अखिलेश यादव दोनों ही विचलित हो गए। इसीलिए बुआ और भतीजा बीजेपी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के संभावित चेहरे में उनका नाम भी शामिल है के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही चेहरा होगा। कौन सा कार्यकर्ता चेहरा रहेगा इसका जवाब आने वाले दिनों मिल जाएगा। नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता विजय मिश्र, डॉ. बीबी अग्रवाल, सुशील मिश्र, सुबोध सिंह, शशांक त्रिपाठी, शशि वार्ष्णेय आदि की मौजूदगी में कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय दल नहीं बल्कि क्षेत्रीय दल बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें