सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली
- फोटो : ANI
कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली पर कथित रूप से यौन शोषण का आरोप लगा है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली ने पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई और पीड़िता के लिए सुरक्षा की मांग की है। वहीं बंगलूरू सेंट्रल डीसीपी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमने दिनेश कल्लहल्ली द्वारा रमेश जराखोली के खिलाफ शिकायत को दर्ज कर लिया है।