फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्पी गांगुली के शादी से पहले गर्भवती होने पर उठे सवाल, पति ने कुछ ऐसे दिया जवाब

Tue, 28 Jun 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डिम्पी गांगुली और रोहित रॉय - फोटो : Instagram
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिम्पी गांगुली ने हाल ही में लड़की को जन्म दिया है। डिम्पी ने पिछले ही साल दुबई के रोहित रॉय से शादी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बच्ची पैदा होने की जानकारी दी, जिसके बाद उनके फॉलोवर्स ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दी। लेकिन कुछ ऐसे भी समर्थक थे, जिन्होंने समय से पहले बच्ची के पैदा होने पर सवाल उठाए, जिसका डिम्पी के पति ने कुछ इस अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन

शादी से पहले गर्भवती होने पर उठाए सवाल

2 of 6
डिम्पी गांगुली की नवंबर में हुई थी शादी - फोटो : Instagram
डिम्पी के एक समर्थक ने लिखा, 'डिम्पी मेरे पास तुम्हारे लिए एक सवाल है। तुम्हारे शादी की तस्वीरें नवंबर महीने में अपलोड की गई थीं और जून में सातवें महीने में ही तुम बच्ची को जन्म दे रही हो और तुम्हारे पेट का आकार नौ महीने से ज्यादा है... तुम ऐसा करने में कैसे कामयाब रहीं?'
विज्ञापन

कुछ इस अंदाम में रोहित ने दिया जवाब

3 of 6
रोहित रॉय - फोटो : Instagram
इसके जवाब में डिम्पी के पति रोहित रॉय ने लिखा, 'वह इस नए एप की मदद से यह करने में कामयाब रही। तुम www.mindyourownbusiness.com से इसे डाउनलोड कर सकती हो। जल्दी करो... स्टॉक सीमित है। तुम भी जल्दी लो।'

क्या कहा समर्थक ने?

4 of 6
डिम्पी ने पोस्ट की थी तस्वीर - फोटो : Instagram
रोहित की पोस्ट पर समर्थक ने पलटवार करते हुए लिखा, 'ओह आपकी पत्नी डिम्पी के बारे में सभी लोग जानते हैं। वह उन लोगों में से है, जो पैसे और नाम के लिए कुछ भी कर सकती है। क्या मुझे बताना चाहिए कि लोग तुम्हारी पत्नी को क्या बुलाते हैं?'
विज्ञापन

'गंदगी मत फैलाओ'

5 of 6
डिम्पी और रोहित की शादी के बाद की तस्वीर - फोटो : Instagram
मुन्नी_पी नाम के इस समर्थक का जवाब देते हुए रोहित ने लिखा, 'तुम अपनी गंदगी चारों तरफ मत फैलाओ... शायद तुम उस दुनिया से आती हो जहां एक आदमी अपनी पत्नी को आवारा कुत्तों के भौंकने से नहीं बचाता... लेकिन दुर्भाग्यवश मैं सौभाग्य से उस जगह से संबंध रखता हूं जहां हमारा परिवार एक साथ रहता है... इसलिए अगर तुम पूछोगी कि बीच में बोलने वाला मैं कौन होता हूं.. तो मैं बता दूं कि तुम मेरी पत्नी और मेरे बच्ची की मां पर कीचड़ उछालने का काम कर रही हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुआ इतना विवाद?

6 of 6
इसी तस्वीर पर शुरू हुआ विवाद - फोटो : Instagram
दरअसल, डिम्पी ने कुछ दिन पहले यह तस्वीर साझा कि थी, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारी बच्ची रिएना ने 20 जून की सुबह एक लाख झप्पियों और बीस लाख पप्पियों के साथ इस दुनिया में जल्दी आने का फैसला किया... हमारी दुनिया को क्रिसमस की रोशनी से भर दिया। मैं अपने सभी दोस्तों और परिवार को इस यात्रा में हमारा साथ देने के लिए और भगवान को आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया।' इस पोस्ट के बाद से समर्थकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

Published By: Amit Tiwari
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें