फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप वलसे पाटिल: यह कठिन समय है, पुलिस विभाग में राजनीतिक दखलंदाजी न हो

Wed, 07 Apr 2021 02:47 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • दिलीप वलसे पाटिल ने गृहमंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बेहद मुश्किल समय है
विज्ञापन
दिलीप वलसे पाटिल - फोटो : facebook.com/Dwalsepatil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पुलिस विभाग में पदोन्नति, तबादले में भ्रष्टाचार और उगाही के आरोप से परेशान महाविकास आघाड़ी सरकार के नए गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नए गृहमंत्री ने कहा कि यह कठिन समय है, लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि पुलिस विभाग में राजनीतिक दखलंदाजी न हो।

विज्ञापन


एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने गृहमंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बेहद मुश्किल समय है। एक तरफ कोरोना का कहर बढ़ा है। वहीं, पुलिस फोर्स भी कोरोना नियम का पालन कराने के लिए सड़क पर है। आने वाले समय में कई त्योहार भी हैं।

इसके लिए जनता को सहयोग करना होगा। गृहमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मैं कोशिश करूंगा कि उम्मीदों पर खरा उतरूं। मैं एक स्वच्छ पुलिस प्रशासन सुनिश्चित करूंगा और मेरी तरफ से पुलिस के काम में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें