फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर स्थित अपनी संपत्ति उपहार में देना चाहते हैं दिलीप कुमार, पाकिस्तान के रिश्तेदार का दावा

Sat, 13 Feb 2021 03:38 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पेशावर
विज्ञापन
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान में दिलीप कुमार के एक रिश्तेदार ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके पास अभिनेता की यहां स्थित हवेली की ‘पावर ऑफ अटार्नी’ है। उन्होंने कहा कि कुमार उन्हें अपनी पैतृक संपत्ति उपहार में देना चाहते हैं।

विज्ञापन


कुमार के रिश्तेदार और सरहद चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष फुआद इशाक ने एक एजेंसी बात करते हुए कहा कि उनके पास पेशावर स्थित उक्त संपत्ति की वैधानिक पावर ऑफ अटार्नी है। उन्होंने कहा कि 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने 2012 में पावर ऑफ अटार्नी कराई थी।

दिलीप कुमार के पैतृक घर बेचने का सरकारी प्रस्ताव ठुकरा चुका है मौजूदा मालिक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत में स्थित बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक घर को सरकारी दर पर बेचने का सरकारी प्रस्ताव मौजूदा मालिक ने ठुकरा चुका है। मौजूदा मालिक ने इस घर को प्राइम लोकेशन पर स्थित संपत्ति बताते हुए सरकारी दर के बजाय 25 करोड़ रुपये कीमत दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रांतीय सरकार ने पिछले महीने पेशावर स्थित दिलीप कुमार के चार मरला (करीब 101 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल वाले घर को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने के लिए 80.56 लाख रुपये की कीमत लगाई थी। लेकिन इस घर के मौजूदा मालिक हाजी लाल मोहम्मद का कहना है कि जब भी पेशावर प्रशासन उनसे संपर्क करेगा तो वह प्रांतीय सरकार से 25 करोड़ रुपये की मांग करेंगे।

लाल मोहम्मद ने कहा कि उसने साल 2005 में इस संपत्ति को 51 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए उसने अथक मेहनत करते हुए भू स्थानांतरण और घर के सभी दस्तावेज हासिल करने जैसी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की थीं। अब 16 साल बाद सरकार की तरफ से इस संपत्ति की महज 80.56 लाख रुपये कीमत लगाना अन्यायपूर्ण है।

उसने कहा, 'मोहम्मद खुदाबाद किस्सा ख्वानी बाजार स्थित यह घर बेहद मूल्यवान संपत्ति है, जहां एक मरला जमीन का स्थानीय बाजार भाव करीब पांच करोड़ रुपये है। ऐसे में वह अपने वकील के जरिये अधिकारियों से घर के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें