फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सत्ता में आई तो बंगाल में भी लागू होगा एनआरसी : दिलीप घोष

Mon, 30 Jul 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिलीप घोष (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में आई तो असम की तर्ज में बंगाल में भी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) प्रकाशित किया जाएगा। 

विज्ञापन


असम में एनआरसी का अंतिम मसौदा प्रकाशित करने का समर्थन करते हुए घोष ने कहा कि कुछ राजनेता अपनी वोट बैंक की राजनीति खत्म होने के डर से घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। वे यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

घोष ने कहा कि अगर भाजपा यहां चुनाव जीत कर सत्ता में आई तो यहां भी एनआरसी लागू किया जाएगा। यहां रहने वाले तमाम अवैध नागरिकों को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों का समर्थन करने वालों को भी देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि असम में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनआरसी लागू किया जा रहा है। कांग्रेस ने ही पहले एनआरसी को अपडेट करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अब वही इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम मसौदे में जिनके नाम नहीं हैं वे बाद में अपना दावा पेश कर सकते हैं।

उन्होंने असम में एनआरसी के मसौदे पर टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खिंचाई करते हुए कहा कि उनको हर मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति बंद कर देना चाहिए। घोष ने कहा कि पड़ोसी देश से अवैध प्रवासियों को न्योता देने वालों को देश की अखंडता व सुरक्षा की बात नहीं करनी चाहिए।

 ध्यान रहे कि ममता ने मसौदे में 40 लाख लोगों के नाम नहीं होने पर चिंता जताते हुए इसे भाजपा की वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा करार दिया था। उन्होंने कहा कि इससे यह लोग अपने ही घर में शरणार्थी बन गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें