फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव : दिलीप घोष का बड़ा बयान- जरूरी नहीं कि मौजूदा विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए

Tue, 30 Mar 2021 05:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • दिलीप घोष ने कहा कि जरूरी नहीं कि मौजूदा विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए
  • दिलीप घोष ने कहा कि इसका निर्णय चुनाव जीतने के बाद लिया जाएगा
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर सभी पार्टियां दमखम से प्रचार कर रही है और नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी क्रम में बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि मौजूदा विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा इसका निर्णय चुनाव जीतने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  चुनाव के अंतिम चरण तक भाजपा के पक्ष में लहर बनी रहेगी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें