पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर सभी पार्टियां दमखम से प्रचार कर रही है और नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी क्रम में बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि मौजूदा विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा इसका निर्णय चुनाव जीतने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण तक भाजपा के पक्ष में लहर बनी रहेगी।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।