शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वारिस पठान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम जवाब देना भी जानते हैं।
15 करोड़ मुसलमान, 100 करोड़ हिंदुओं पर भारी पड़ सकते हैं: वारिस पठान
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने गुरुवार को एक सभा में कहा कि देश में 15 करोड़ मुसलमान हैं, लेकिन 100 करोड़ हिंदुओं भारी पड़ सकते हैं। एक सीएए विरोधी रैली को संबोधित करते हुए पठान ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमें संगठित होकर आजादी लेनी होगी। याद रखना हम 15 करोड़ हैं, लेकिन हम 100 करोड़ पर भारी हैं। वारिस पठान ने कहा कि ‘वे कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को आगे रखा हुआ है। अभी तक सिर्फ शेरनियां बाहर आई हैं और तुम्हारे पहले ही पसीने निकल रहे हैं। तुम समझ सकते हो कि अगर हम सब एक साथ आगे आ गए तो क्या होगा। ये याद रख लेना।’