पिछले दिनों बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की निजी जिंदगी के बारे में तल्ख टिप्पणी की थी, लेकिन उन्होंने शुक्रवार को यह कहते हुए रोक नहीं पाया कि एक मुद्दे पर वह दिग्विजय सिंह के बयानों पर सहमत हैं। दरअसल जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के संकेत के बीच सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यह भाजपा-पीडीपी गठबंधन की विफलता है। इस पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वामी पहली बार मेरे विचारों से सहमत है।
Swamy blames Madhav, Doval for BJP-PDP govt's failure in J&K https://t.co/uIc1ux18SX
-via @inshorts
For once I agree with Swamy.— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 21, 2017
दरअसल, शुक्रवार को स्वामी ने ट्वीट किया कि बीजेपी नेता राम माधव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा के गठबंधन की विफलता के लिए "जवाबदेह" हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पहले से ही जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन को पूरी तरह असफल बताया था।
बीजेपी प्रभारी राम माधव दो दिन पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, " यदि आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या बीजेपी-पीडीपी सरकार राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त काम किया है, तो मैं यह स्वीकार करने के लिए तैयार हूं कि हम बेहतर कर सकते थे और हमें बेहतर करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है।"
Ram Madhav admits to CNN News18 that PDP BJP has failed. Then who is accountable but him and Doval? Did they bother to check before leaping?— Subramanian Swamy (@Swamy39) April 21, 2017
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को कश्मीर में स्थिति की जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हम राज्य में सत्तारूढ़ दल (गठबंधन) हैं। हम केंद्र में सत्तारूढ़ दल हैं। हमें इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी।"
उच्चपदस्थ सूत्रों का मानना है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के आसार बढ़ रहे हैं। कश्मीर में लगातार बिगड़ रहे हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिंता बढ़ रही है। पहले सरकार का अनुमान था कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने और समय के इंतजार के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन राज्य के हालात लगातार नाजुक हो रहे हैं।