फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह कहा, भविष्य में स्पाइसजेट की सेवा लेने से पहले दो बार सोचेंगे

Wed, 25 Jan 2017 04:14 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोवा के लिए दिल्ली से उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को रास्ता बदलकर मुंबई ले जाने की यात्रियों में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में ‘ईंधन कम’ था और वह भविष्य में इस एयरलाइन की सेवा लेने से पहले दो बार सोचेंगे।
विज्ञापन



वैसे एयरलाइन ने विमान में अपर्याप्त ईंधन के कांग्रेसी नेता के आरोप से इनकार किया और कहा कि गोवा हवाई अड्डे की हवाईपट्टी पर भीड़भाड़ के कारण विमान को मुंबई ले जाया गया। 

सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘स्पाइस जेट एसजी 141 दिल्ली से गोवा जाने वाले विमान को गोवा में वायु यातायात भीड़भाड़ के कारण ईंधन की कमी पर मुंबई ले जाया गया। पहली बार ऐसा सुना है।’ उन्होंने कहा, ‘वह अगली बार स्पाइस जेट की सेवा लेने से पहले दो बार सोचेंगे।’ 
विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता तुषार श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि स्पाइस जेट उड़ान संख्या एसजी 141 दिल्ली-गोवा को गोवा में वायु यातायात भीड़भाड़ के कारण मुंबई ले जाया गया। उन्होंने कहा कि विमान में उतरने से पहले के इंतजार के लिए पर्याप्त ईंधन था और इसने गोवा हवाईअड्डे पर कुछ समय तक इंतजार भी किया, लेकिन फिर इसे मुंबई ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें