भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक कविता शेयर की गई है जिसके जरिए कश्मीर में लोगों पर गोली चलाने की बात कही गई है। कविता को "राष्ट्रवाद की पराकाष्ठा" कहते हुए पोस्ट किया गया है।
जब इस कविता के बारे में पड़ताल की गई तो पाया गया कि यह कविता असल में अभय कुमार नाम के एक व्यक्ति ने 28 जुलाई को फेसबुक पर मिशनकश्मीर हैशटैग के साथ पोस्ट की थी।
कविता में कहा गया है:
दरवाजे पे कुंडी मारो, कोई ना बचके जाने पाये,
आर्मी को समझा दो फायरिंग गलती से भी रुक ना जाय,
दबा दबा जो फील करें वो जाके बम, गोली गटक ले...
कविता में आगे लिखा गया है:
बस आज की बात हैं
कल सें नयी शुरूआत हैं
जी भर के ठोक लो भाईयों
ना घरवालें इनकें बाप हैं..
यहॉ पर पर अपना राज हैं
डरनें की क्या बात हैं
ये तो बस शुरूआत हैं..
ये तो बस शुरूआत हैं...
अरें अभी तो गोली शुरू हुई हैं....
अरें अभी तो गोली शुरू हुई हैं....
कविता में यहां पर #missionkasmir हैशटेग का इस्तेमाल किया गया है।
28 जुलाई को ही तारीख को इस नाम के फेसबुक पन्ने पर एक और कविता पोस्ट की गई है जिसमें लिखा गया है - "सेना को अब आतंकियों की छाती पे चढ़ जाने दो, साथ निभाने वालों पर भी अब गोली बरसाने दो..."
सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या सरकार इस तरह की देशभक्ति का समर्थन कर रही है? इस पर अभी तक डिजिटल इंडिया या सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।