फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट: म्यूल बैंक खातों में कैसे ट्रांसफर हुई ठगी की रकम, किस तरह दूसरे मुल्क भेजे जा रहे करोड़ों?

Sat, 28 Nov 2026 03:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
म्यूल अकाउंट से एक दिन में एक करोड़ का लेनदेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने एसपी ओसवाल के 'डिजिटल अरेस्ट' मामले में 25 नवंबर को जालंधर की विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर की है। ईडी ने यह जांच, लुधियाना के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एसपी ओसवाल के 'डिजिटल अरेस्ट' के संबंध में बीएनएसएस, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर हुए ठगी के सात करोड़ रुपये को 'ट्रेड-बेस्ड मनी लॉन्ड्रिंग' के जरिए दूसरे मुल्कों में भेजा गया था। 
विज्ञापन


ईडी की जांच से पता चला है कि जालसाजों/साइबर अपराधियों ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों और न्यायपालिका के अधिकारियों का रूप धरकर एसपी ओसवाल से सात करोड़ रुपये ठग लिए। अपराध से हासिल यह रकम सबसे पहले रिग्लो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' और फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स' के बैंक खातों में जमा की गई। इसके बाद, सात करोड़ रुपये की यह रकम एक व्यवस्थित तरीके से कई 'म्यूल' बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इससे साइबर अपराध से मिली रकम को इधर-उधर करने और छिपाने में मदद मिली। इन खातों में आए करोड़ों रुपये को शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) के जरिए घुमाया गया। 'ट्रेड-बेस्ड मनी लॉन्ड्रिंग' तरीके का इस्तेमाल कर पैसे को देश के बाहर भेज दिया गया।
Trending Videos

'रिग्लो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' के बैंक खातों में आई रकम को छोटे-छोटे हिस्सों (2 से 5 लाख रुपये) में कई 'म्यूल' बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके तुरंत बाद ही इन खातों से नकद (कैश) निकाल लिया गया। इन 'म्यूल' खातों को उपलब्ध कराने के बदले कमीशन के रूप में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स/क्रिप्टो-करेंसी और नकद राशि ली गई। ये 'म्यूल' खाते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लोन दिलाने या नौकरी देने का झूठा वादा करके खुलवाए गए थे। 
इस फ्लो चार्ट से समझें रकम का ट्रांसफर ... 

जांच से यह भी पता चला कि फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स' के बैंक खातों को गुवाहाटी के आरोपी रूमी कलिता और कानपुर के अर्पित राठौर नियंत्रित करते थे। आरोपी 'अपराध से प्राप्त रकम' को तेजी से इधर-उधर भेजने के लिए 'AMMFORWARD' नाम के एक APK एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते थे। रूमी कलिता और अर्पित राठौर को क्रमशः 23.12.2025 और 31.12.2025 को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, अर्पित राठौर ने कंबोडिया, वियतनाम आदि देशों के लोगों को 'म्यूल' बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। इसी तरह, रिग्लो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' के बैंक खातों को सोहेल अख्तर उर्फ राजू नियंत्रित और संचालित करता था। 
विज्ञापन

सोहेल अख्तर उर्फ राजू मुख्य हैंडलर था, जो व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए 'म्यूल' बैंक खातों की व्यवस्था करने के वास्ते लोगों को काम पर रखता था। वह नेपाल में बैठे अपने एक सहयोगी के निर्देश पर ये 'म्यूल' बैंक खाते उपलब्ध कराता था। यह सहयोगी 'PRIST' नाम के छद्म नाम (pseudonym) का इस्तेमाल करता था। इसके बदले में, सोहेल अख्तर को वर्चुअल डिजिटल एसेट्स या क्रिप्टोकरेंसी के रूप में कमीशन मिलता था। सोहेल अख्तर उर्फ राजू को 28.09.2026 को गिरफ्तार किया गया था। 
यह है 'PRIST' की उपलब्ध तस्वीर ... 

अब तक की ईडी जांच के परिणामस्वरूप तीन व्यक्तियों - रूमी कलिता, अर्पित राठौर और सोहेल अख्तर उर्फ राजू - की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा, 14.02.2026 को 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए 'प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर' (अस्थायी कुर्की आदेश) जारी किया गया। 19.02.2026 को रूमी कलिता, अर्पित राठौर, आनंद चौधरी, अतनु चौधरी और उनकी फर्म फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स' के खिलाफ 'प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट' (अभियोजन शिकायत) दायर की गई। साथ ही, 25.11.2026 को सोहेल अख्तर उर्फ राजू, अमरचंद सरकार, शेख रमजान अली, राकेश अली, गुलाम मोर्तुजा, आलोक रंगी और कंपनी रिग्लो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ एक 'सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट' (पूरक अभियोजन शिकायत) भी दायर की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें