फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के भीतर शशिकला को स्पेशल ट्रीटमेंट, DIG ने उठाई आवाज तो बदले में मिला ट्रांसफर

Wed, 19 Jul 2017 08:01 AM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीके शशिकला को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाने वाली DIG डी रूपा का ट्रांसफर कर दिया गया है। डी रूपा का ट्रांसफर ट्रैफिक डिपार्टमेंट में किया गया है। गौरतलब है कि डीआईजी डी रूपा ने शनिवार को एआईएडीएमके नेता  शशिकला मामले में अपनी दूसरी रिपोर्ट डीजीपी आर के दत्ता को सौंपी थी। जिसमें उन्होंने जेल में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया था।
विज्ञापन


DIG डी रूपा के ट्रांसफर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। वहीं मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया को सबकुछ बताना जरूरी नहीं है। 
  It is an administrative process,it is not necessary to disclose everything to the media: Karnataka CM Siddaramaiah on cop D.Roopa's transfer pic.twitter.com/RCQjA2akV6 — ANI (@ANI_news) 17 July 2017
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपनी रिपोर्ट में डी रूपा ने केंद्रीय जेल में रख-रखाव के मामलों पर प्रकाश डाला था। इसके साथ ही उन्होंने एआईएडीएमके अध्यक्ष वीके शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट देने संबंधित कई महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने का आरोप लगाया था। 

रिपोर्ट में बताया गया था कि विजिटर गैलरी में केवल दो सीसीटीवी कैमरा मौजूद हैं। कैमरा नंबर 8 और 9 एडमिशन रूम के पास लगे हुए हैं जिनमें रिकॉर्डिंग की सेवा उपलब्ध नहीं है। शशिकला को एक अलग कमरा दिया गया था कि जिसमें वह किसी से भी मिल सकती थीं। सभी घटनाएं कैमरे में कैद हुई थीं, लेकिन उसकी रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। 
 
गौरतलब है कि डीआईजी रूपा ने जेल प्रशासन पर स्पेशल ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया था। डीआईजी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी डीजी (जेल) सत्यनारायण राव पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि शशिकला को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी। हालांकि राव ने डीआईजी के सभी आरोप को गलत बताया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें