फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की CCTV फुटेज गायब, शशिकला स्पेशल ट्रीटमेंट मामले पर DIG ने सौंपी दूसरी रिपोर्ट

Sun, 16 Jul 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी डी रूपा ने शनिवार को एआईएडीएमके शशिकला मामले में अपनी दूसरी रिपोर्ट डीजीपी एचएन सत्यनारायण राव को सौंपी। डीआईजी रूपा ने हाल में ही जेल में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपनी इस रिपोर्ट में डी रूपा ने केंद्रीय जेल में रख-रखाव के मामलों पर प्रकाश डाला है। इसके साथ ही उन्होंने एआईएडीएमके अध्यक्ष वीके शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट देने संबंधित कई महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


डीआईजी डी रूपा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी दूसरी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया है कि विजिटर गैलरी में केवल दो सीसीटीवी कैमरा मौजूद हैं। कैमरा नंबर 8 और 9 एडमिशन रूम के पास लगे हुए हैं जिनमें रिकॉर्डिंग की सेवा उपलब्ध नहीं है। शशिकला को एक अलग कमरा दिया गया था कि जिसमें वह किसी से भी मिल सकती थी। सभी घटनाएं कैमरे में कैद हुई थी, लेकिन उसकी रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि डीआईजी रूपा ने जेल प्रशासन पर स्पेशल ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया था। डीआईडी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी डीजीपी सत्यनारायण राव पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि शशिकला को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी। हालांकि राव ने डीआईजी के सभी आरोप को गलत बताया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें