फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बढ़ रही है आप की ताकत, कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने छोड़ा साथ

Wed, 31 Mar 2021 12:10 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अलग अलग पार्टियों के दर्जनों नेताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
  • कांग्रेस सरकार माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी को पंजाब में उस समय बड़ी सफलता मिली जब कांग्रेस सांसद परनीत कौर के करीबी सुमेरिंदर सिंह सीरा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


सीरा परनीत कौर के मीडिया प्रबंधक थे और उनकी जीत में सीरा का प्रमुख हाथ माना जाता है। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हुए सीरा ने कहा कि उन्होंने यह समझकर कांग्रेस का हाथ थामा था कि पार्टी पंजाब में चल रहे माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करेगी और उनका खात्मा करेगी।

लेकिन इतने वर्षों तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद उन्होंने देखा है कि कांग्रेस सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बजाय उनका संरक्षण करने लगी है। यही कारण है कि उन्होंने अब कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का झाड़ू पकड़ लिया है। उनके साथ कई दलों के अन्य नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता और विश्वसनीयता लगातार बढ़ती जा रही है। लोग उनके काम से प्रेरित होकर लगातार दूसरे दलों का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

चीमा ने कहा है कि अपने शासनकाल में अमरिंदर सरकार ने लोगों का विश्वास जीतने की बजाय तोड़ने का काम ज्यादा किया है। वह किसानों, छात्रों और बेरोजगारों की भावनाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहे हैं।

यही कारण है कि अब आम आदमी आप की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यहां के लोगों को भी दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, पानी की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें