देश की लगभग आधी जनसंख्या किसी ना किसी तरह के लॉकडाउन में रह रही है, चाहे वो संपूर्ण लॉकडाउन हो, आधा या साप्ताहिक। कोरोना वायरस को हराने के लिए देश का हर राज्य लॉकडाउन का सहारा ले रहा है। पिछले कुछ दिनों में राज्यों ने अपने यहां अलग-अलग लॉकडाउन लगाया है। बिहार, सिक्किम, नागालैंड जैसे राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन है।
पश्चिम बंगाल ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसी तरह पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भी साप्ताहिक दो दिनों का लॉकडाउन है। असम के कमरूप मेट्रोपोलिटन जिला, जिसमें गुवाहाटी भी शामिल है, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जैसे 326 ऐसे जिले जहां किसी ना किसी तरह का लॉकडाउन लगा है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में लॉकडाउन की क्या स्थिति है...
पंजाब
आंशिक लॉकडाउन, हफ्ते में दो दिन पूरा बंद
सभी 22 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन
2.77 करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
गैर-जरूरी सेवाओं पर पूर्ण रोक
जम्मू-कश्मीर
करीब 50 फीसदी आंशिक लॉकडाउन
20 में से आठ जिलों में पूर्ण लॉकडाउन
60 लाख जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
बिहार
38 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
31 जुलाई तक सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया
करीब दस करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
उत्तराखंड
13 में से चार जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
60 लाख आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
साप्ताहिक दो दिन बंद रहेगा बाजार
सिक्किम
चारों जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
छह लाख जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
अरुणाचल प्रदेश
25 में से एक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन
करीब 14 लाख लोग लॉकडाउन के तहत प्रभावित
असम
33 में से दो जिलों में लॉकडाउन
23 लाख लोग लॉकडाउन के तहत प्रभावित
नागालैंड
सभी 11 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
20 लाख लोग लॉकडाउन के तहत प्रभावित
उत्तर प्रदेश
75 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब 20 करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन
मध्यप्रदेश
52 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब सात करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
हफ्ते में दो दिन पूरी तरह से बंद रहेगा राज्य
पश्चिम बंगाल
23 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब नौ करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
23, 25 और 29 जुलाई को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा
आंध्र प्रदेश
13 में से पांच जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब दो करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
तमिलनाडु
37 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब सात करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
31 जुलाई तक राज्य में रहेगा लॉकडाउन
महाराष्ट्र
36 में से नौ जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब तीन करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
छत्तीसगढ़
28 में से पांच जिले आंशिक लॉकडाउन में
करीब 70 लाख आबादी प्रभावित
गोवा
दो में से एक जिले में आंशिक लॉकडाउन
एक लाख के करीब जनसंख्या प्रभावित
केरल
14 में से एक जिले में आंशिक लॉकडाउन
33 लाख के करीब जनसंख्या प्रभावित
कर्नाटक
30 में से पांच जिलों में आंशिक लॉकडाउन
एक करोड़ आबादी प्रभावित
उड़ीसा
30 में से 23 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब 3.6 करोड़ जनसंख्या प्रभावित
देश में 25 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन लगा था, कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए ये कदम उठाया गया था। हालांकि एक जून से सरकार ने अनलॉक-1 की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और कई जगहों पर लॉकडाउन में राहत दी गई लेकिन लॉकडाउन खोलने के बाद से देश में कोविड-19 के बड़ी तेजी से मामले बढ़े।
एक जून को देश में 6,04,993 कोरोना के मामले थे और 20 जुलाई को लगभग दोगुना होकर 11,53,428 हो गए हैं।