फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशाः देश में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, बिक्री में आई गिरावट

Mon, 22 Oct 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन
ओडिशा में पेट्रोल के मुकाबले डीजल महंगे दाम पर बिक रहा है। राज्य में एक लीटर डीजल का दाम पेट्रोल के मुकाबले 12 पैसे अधिक है। भुवनेश्वर में रविवार को एक लीटर पेट्रोल का दाम 80.57 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.69 रुपये प्रति लीटर रहा। राज्य की बीजू जनता दल सरकार और विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इसके लिये केन्द्र सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासिचव संजय लाथ ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल के दाम पेट्रोल से ऊपर निकल गये। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर अलग-अलग लगाई जाती है जबकि ओडिशा में दोनों ईंधनों पर 26 प्रतिशत की दर से वैट लगाया जाता है। उन्होंने दावा किया कि दाम ऊंचे रहने की वजह से ओडिशा में डीजल की बिक्री कम हुई है। 

ओडिशा के वित्त मंत्री एस.बी. बेहड़ा ने कहा, ‘‘यह असंतुलन मुख्य रूप से केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार की गलत नीतियों की वजह से हुआ है। केन्द्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों के बीच सुनियोजित समझ होनी चाहिये।’’
विज्ञापन


भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, ‘‘देश में हर व्यक्ति जानता है कि ईंधन के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। देश के 13 राज्यों ने ईंधन पर वैट में कटौती की है लेकिन ओडिशा सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।’’ 

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जो ओडिशा से आते हैं, ने रविवार को एक बार फिर राज्य सरकार से पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने की अपील की है ताकि जनता को और राहत दी जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें