फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diesel: डीजल की खपत जून में 3.7% घटकर 71 लाख टन, हाउसिंग लोन का हिस्सा बढ़कर 14 फीसदी के पार

Mon, 03 Jul 2023 06:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में डीजल सर्वाधिक खपत वाला ईंधन है और कुल मांग में इसका 20% हिस्सा है। पेट्रोल की बिक्री 3.4% बढ़कर 29 लाख टन रही। अप्रैल में डीजल की खपत 6.7% और मई में 9.3% बढ़ी थी। इस दौरान गर्मी से कृषि क्षेत्र में मांग बढ़ गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के शुरू होते ही कृषि क्षेत्र में मांग घटने और वाहनों की आवाजाही कम होने से जून में डीजल की मांग घट गई। यह सालाना आधार पर 3.7 फीसदी कम होकर 71 लाख टन रही। 
विज्ञापन


देश में डीजल सर्वाधिक खपत वाला ईंधन है और कुल मांग में इसका 20% हिस्सा है। पेट्रोल की बिक्री 3.4% बढ़कर 29 लाख टन रही। अप्रैल में डीजल की खपत 6.7% और मई में 9.3% बढ़ी थी। इस दौरान गर्मी से कृषि क्षेत्र में मांग बढ़ गई थी। मई में डीजल की बिक्री 70.9 लाख टन रही थी। जून में पेट्रोल की खपत कोविड के समय की तुलना में 33.5 फीसदी अधिक रही है, जबकि कोविड से पहले की तुलना में 20.6 फीसदी ज्यादा रही। 

हाउसिंग लोन का हिस्सा बढ़कर 14 फीसदी के पार
मुंबई। बैंकों के कुल कर्ज में हाउसिंग लोन का हिस्सा 11 वर्षों में बढ़कर 14.2 फीसदी हो गया है। 2012 में यह 8.6% पर था। रिजर्व बैंक के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में हाउसिंग क्षेत्र की बिक्री 21.6% बढ़ी है। 11 वर्षों में व्यावसायिक रियल एस्टेट को दिए गए कर्ज का हिस्सा तीन फीसदी से कम रहा है। 
विज्ञापन


10 कंपनियों की पूंजी 1.88 लाख करोड़ बढ़ी
मुंबई। सूचीबद्ध शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। सेंसेक्स 1,739 अंक बढ़कर बंद हुआ। सबसे ज्यादा एचडीएफसी बैंक की 32,600 करोड़ रुपये पूंजी बढ़कर 9.51 लाख करोड़ रुपये हो गई। टीसीएस की पूंजी 30,388 करोड़ बढ़कर 12.07 लाख करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस की पूंजी 28,862 करोड़ और रिलायंस इंडस्ट्रीज की 23,984 करोड़ बढ़ गई। 

जीक्यूजी : अदाणी की कंपनियों में बढ़ाई हिस्सा
नई दिल्ली। निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी की दो कंपनियों में हिस्सा बढ़ाकर 5% कर ली है। 28 जून को जीक्यूजी ने अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 8,265 करोड़ के शेयर खरीदे थे। इससे एंटरप्राइजेज में हिस्सा 6.15% व ग्रीन एनर्जी में 5.4% हो गया है। दोनों में गौतम अदाणी और उनके भाई राजेश अदाणी ने शेयर बेचा है। इससे अदाणी प्रवर्तकों का हिस्सा घटकर एंटरप्राइजेज में 67.65 और ग्रीन एनर्जी में 69.23% हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें