फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: क्या ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने राफेल फाइटर जेट खोया? सेना ने दिया जवाब

Sun, 11 May 2025 08:31 PM IST
नीतीश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। भारतीय सेना की कार्रवाई पर  सेना के अधिकारियों ने प्रेस ब्रीफिंग कर अहम जानकारी साझा की।
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें अभियान के परिणाम और उसकी प्रभावशीलता पर जानकारी दी गई। शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने कहा कि “हमने अपना उद्देश्य पूरा किया है”, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध जैसे हालात में नुकसान होना सामान्य बात है। एयर मार्शल ने कहा कि नुकसान किसी भी लड़ाई का एक हिस्सा है।

विज्ञापन


‘राफेल जेट नुकसान’ पर क्या बोले वायुसेना अधिकारी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायुसेना के एयर मार्शल एके. भारती से जब यह सवाल किया गया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचा है? उन्होंने कहा कि हम अभी भी युद्ध के हालत में हैं। और नुकसान इसका एक हिस्सा है। सवाल यह है कि क्या हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है? इसका जवाब है हां। जहां तक विस्तृत जानकारी का सवाल है, इस समय मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि हम अभी भी युद्ध में हैं और विरोधी पर बढ़त हासिल कर रहे हैं। हमारे सभी पायलट घर वापस आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: Why India Agreed for Ceasefire: जब पाकिस्तान ने भारत से गुजारिश की और कहा- आइए दुश्मनी छोड़ते हैं...

पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
भारतीय सैन्य अधिकारियों के अनुसार, 7 से 10 मई के बीच एलओसी (एलओसी) पर हुई फायरिंग और अन्य सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के 35 से 40 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को भी मार गिराया। इस ब्रीफिंग में एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, उधमपुर, पठानकोट, नाल, डलहौजी, फलौदी पर हमले की साजिश को भी भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारे ट्रेंड क्रू ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम और तीन रडार बेस को तबाह कर दिया। जबकि हमारी जमीन पर उनके लगातार हमलों से कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


भारतीय सेना के 5 जवान शहीद
अधिकारियों ने बताया कि भारत को इस ऑपरेशन में पांच जवानों की शहादत का सामना करना पड़ा है। साथ ही कुछ नागरिकों की भी जान गई है। जहां एक अधिकारी ने कहा कि मैं अपने पांच साथी सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने इस ऑपरेशन में जान गंवाई। उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा और उन्हें सम्मानित करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें