फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला ने दिया छह किलो के बच्चे को जन्म

Tue, 06 Sep 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
छह किलो का बेबी
विज्ञापन
तेलंगाना के हैदराबाद में एक दुर्लभ केस सामने आया है जिसमें मां ने डायबटीज के बावजूद छह किलो के स्वस्‍थ्य बच्चे को जन्म दिया है। हैदराबाद के सरकारी निर्लोफर अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक महिला सिजीरियन ऑपरेशन किया गया था।
विज्ञापन


यह बोराबादां क्षेत्र में रहने वाले शबाना और वसीम का तीसरा बच्चा है। वहीं इससे पूर्व शबाना ने दोनों बच्चों को सामान्य जन्म दिया था और वह तीन-तीन किलों के हुए थे। गौरतलब है कि पहली तिमाही में डॉक्टरों ने पाया कि शबाना को डायबटीज हो गई है,तब बच्चे को सही प्रकार से गर्भ में बढ़ाना डॉक्टरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।

शबाना ने ओस्मानिया के डॉक्टरों से प्राथमीक चेकअप कराया था,लेकिन जन्म निर्लोफर की स्पेशल टीम ने दिलाया। यह देश का दूसरा सबसे वजन वाला बेबी है। महिला चिकित्सक डॉक्टर सत्यावथी के अनुसार डायबटीज से ग्रसित महिलाएं अक्सर सामान्य से ज्यादा वजनी बच्चों को जन्म देती हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार शरीर में शुगर की मात्रा अधिक होने से पेट में पल रहे बच्चे का वजन बढ़ जाता है और लगातार निगरानी की जरूरत बढ़ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की लंबाई 21 इंच है और डायबटीज से बच्चे को बचाने के लिए 72 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें