फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शादी की रस्म के दौरान खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में हुई तीन लोगों की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 08:22 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के धुले जिले में शादी के कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद कार से गुजरात भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने नाकाबंदी कर बॉर्डर पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल इलाके में शांति है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के धुले जिले में एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां परिवार में हल्दी की रस्म के दौरान बाराती और घराती के बीच किसी बात को लेकर हिंसक हो गई। इस बहस के दौरान बारातियों की तरफ से कुछ युवकों ने दुल्हन के परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया। इस मारपीट में दुल्हन पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, यह घटना बुधवार को गुजरात-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास साकरी तहसील के पिंपलनेर गांव में हुई। शादी से पहले हल्दी के कार्यक्रम के दौरान बाराती और घराती के बीच किसी छोटी सी बात पर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

क्या बोले मृतक के परिजन?
मृतकों की पहचान सुरेश गोसावी (50), साहिल गोसावी (35) और देवेंद्र (36) पवार के रूप में हुई है। इस घटना में पंकज अशोक गिर, सुरेश सुपदुगीर और सागर गोसावी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जानबूझकर जानलेवा हमला किया गया है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pune Crowd: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कांतिलाल गोसावी (42), जसवंत गोसावी (36) और उनका ड्राइवर एक ब्रेजा कार में सवार होकर गुजरात की ओर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और स्थानीय लोगों से ओटाबारी घाट सेक्शन पर सड़क ब्लॉक करने की अपील की। साथ ही लोगों से संदिग्ध गाड़ी का नंबर नोट करने को भी कहा गया।
विज्ञापन


आरोपी हुए गिरफ्तार
इसके बाद कार को पहचान लिया गया और गुजरात-नवापुर बॉर्डर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक छोटा चाकू भी मिला है। पकड़े गए तीनों आरोपी गुजरात के सोनगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इलाके में हालात पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें