फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो वर्ल्ड सेंटर में खुला धीरूभाई अंबानी स्क्वायर, नीता अंबानी ने किया मुंबई को समर्पित

Wed, 06 Mar 2019 10:05 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुूबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता और मुकेश अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर में बनाए गए धीरूभाई अंबानी स्क्वायर को मुंबई को समर्पित किया। ये स्क्वायर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित है। धीरूभाई अंबानी स्क्वायर जियो वर्ल्ड सेंटर का हिस्सा है।

विज्ञापन


इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में विशेष म्यूजिकल फाउंटेन कार्यक्रम मुंबई की जीवंत भावना के लिए एक समर्पण है। हम आने वाले दिनों में उन लोगों के लिए कई शो प्रस्तुत करेंगे जो हर दिन हमारा गौरव बढ़ाते हैं जिनमें हमारी पुलिस, सेना और अर्धसैन्य बल , फायरमैन, बीएमसी कार्यकर्ता और कई अन्य शामिल हैं जो कि चौबीसों घंटे काम करते हुए अपनी ड्यूटी निभाते हैं और इस महान शहर को सुरक्षित रखते हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें