केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ओडिशा के दुबई में फंसे लोगों के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। बता दें कि पिछले चार महीने से ओडिशा के 18 लोग दुबई में फंसे हुए हैं। यह सभी काम करने दुबई गए थे। धर्मेंद्र प्रधान ने विदेश मंत्री से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द उनके भारत वापस लाने की सुविधा प्रदान करें।