फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता पर बरसे धर्मेंद्र प्रधान, बोले- वोट के लालच में अंधी हो चुकी हैं दीदी, उन्हें सिर्फ मुस्लिमों की फिक्र

Sun, 04 Apr 2021 03:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter.com/dpradhanbjp
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कोलकाता में एक रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


'जय श्री राम' को गाली मानती हैं दीदी
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक तरफ जय श्री राम को गाली मानती हैं और दूसरी तरफ कहती हैं कि सारे अल्पसंख्यक एक होकर हमें वोट दो। सांप्रदायिक तनाव उनकी नीति बन चुकी है। आने वाली दो मई को उनकी पराजय सुनिश्चित है। प्रधान ने कहा कि ममता दीदी को केवल मुस्लिम वोटरों की फ्रिक्र है।

दीदी केवल अल्पसंख्यकों की 'ममता' 
उन्होंने कहा कि आप दीदी की रैली और उनकी राजनीति को दखिए। दीदी को केवल अल्पसंख्यकों से 'ममता' है। वह समाज को तोड़ना चाहती हैं। वह राज्य में हिंसा भड़काना चाहती हैं। मगर दीदी अब यह करने में सफल नहीं होंगी। 
विज्ञापन


दीदी को जगन्नाथ पुरी जाकर आराम करना चाहिए
प्रधान ने कहा कि दीदी कभी दुर्गा पूजा बंद करवा देती हैं तो कभी चंडी पाठ करने लगती हैं। कभी रोहिंग्या को अपनाने लगती हैं। पता नहीं वह क्या-क्या करती हैं। दीदी को जय जगन्नाथ कहना चाहिए और कुछ दिनों के लिए उन्हें पुरी (जगन्नाथ पुरी) जाकर आराम करना चाहिए।

ममता ने 10 साल कोई काम नहीं किया
वहीं, प्रधान ने ममता बनर्जी के बयान 'अगर आप एनआरसी, सीएए नहीं चाहते हैं तो भाजपा को वोट न दें' पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू शरणार्थियों को भारत में स्थाई रूप से नौकरी मिले, क्या ममता बनर्जी इसके खिलाफ हैं? वो वोट के लालच में अंधी हो चुकी हैं। उन्होंने 10 साल तो काम किया नहीं इसलिए वो लोगों में डर पैदा करती हैं। बता दें कि राज्य में तीसरे चरण के लिए तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें