फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के लोगों का जीवन सुधारने के लिए पीएम मोदी के मिशन पूर्वोदय की धर्मेंद्र प्रधान ने की तारीफ

Fri, 05 Feb 2021 02:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्वोत्तर भारत के लोगों का जीवनस्तर सुधारने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मिशन पूर्वोदय की तारीफ की है। प्रधान ने कहा कि भारत अगली शताब्दी का विश्व इतिहास लिखने जा रहा है।

विज्ञापन


पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री प्रधान ने कहा कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन के दौरान संसद में कहा कि पूर्वोदय से पूर्वी भारत के विकास को गति मिलेगी और उस क्षेत्र में रहने वालो 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। प्रधान ने कहा कि काशी से कोहिमा तक 50 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर भारत के विकास पर अभूतपूर्व जोर देते हुए पूर्वोदय का मंत्र दिया है। भारत की आर्थिक यात्रा की चर्चा करते हुए प्रधान ने कहा कि पिछली शताब्दी को अमेरिकी अर्थशास्त्रियों ने बीसवीं शताब्दी की गर्जना का नाम दिया। जबकि अगला दशक और शताब्दी भारत का है और यह विश्व का इतिहास लिखने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें