फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री पर केबिन क्रू को 'नौकर' कहने का आरोप, डीजीसीए ने शुरू की जांच

Wed, 21 Dec 2022 10:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीजीसीए ने कहा है, हम इस पर गौर कर रहे हैं। इस घटना की जांच इंडिगो के द्वारा भी शुरू की गई है। लेकिन एयरलाइन ने घटना से प्रथम दृष्टया कोई संकेत नहीं दिया है।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट में तीखी बहस का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में तुर्किए के शहर इंस्ताबुल से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में क्रू मेंबर और यात्री के बीच तीखी बहस हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
घटना इंडिगो की 6ई 12 इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट में कथित तौर पर 16 दिसंबर को हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया था कि क्रू मेंबर्स फर्श पर बैठकर यात्री से बात करते दिख रहे हैं। यात्री वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है। एयर होस्टेस कड़ी टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रही हैं- तुमने मुझ पर उंगली उठाई और तुम मुझ पर चिल्ला रहे हो। मेरी क्रू आपकी वजह से रो रही हैं, कृपया समझने की कोशिश करें कि एक गाड़ी, काउंटर ऊपर उठे हुए हैं। आप जो चाहते हैं, हम हमेशा उसकी सेवा कर सकते हैं। आदमी सख्त लहजे में पूछते हुए सुना जाता है- तुम क्यों चिल्ला रही हो। इस पर एयर होस्टेस ने दोहराया-क्योंकि तुम मुझ पर चिल्लाए। 

वह खड़ी होती हैं और कहती हैं- नहीं, मुझे बहुत खेद है सर। आप क्रू से इ सतरह बात नहीं कर सके। मैं आपको पूरे सम्मान के साथ शांति से सुन रही हूं, लेकिन आपको क्रू का भी सम्मान करना होगा। बातचीत में उत्तेजना आ जाती है। इस दौरान दौरान दोनों लोग चिल्लाते हुए सुने जा सकते हैं। क्रू मेंबर आगे कहते हैं- आई एम सॉरी, आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं भी यहां की कर्मचारी हूं। तुम्हारा बोर्डिंग पास दिखाता है.. हां, मैं एक कर्मचारी हूं। मैं आपका नौकर नहीं हूं। 
विज्ञापन


डीजीसीए ने क्या कहा
अब डीजीसीए ने कहा है, हम इस पर गौर कर रहे हैं। इस घटना की जांच इंडिगो के द्वारा भी शुरू की गई है। लेकिन एयरलाइन ने घटना से प्रथम दृष्टया कोई संकेत नहीं दिया है।

इंडियो ने कहा- हम सर्वश्रेष्ठ अनुप्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
इंडिगो के प्रवक्ता ने घटना को लेकर कहा, मुद्दा कोडशेयर कनेक्शन के जरिए यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों द्वारा चुने गए भोजन से जुड़ा था। इंडिगो अपने ग्राहकों की जरूरतों के बारे में जानता है और यह हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि हम अपने ग्राहकों को विनम्र और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करें। हम घटना की जांच कर रहे हैं और आश्वस्त करना चाहते हैं कि ग्राहकों की सुविधा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हम हर समय सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें