फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA ने एयर एशिया इंडिया को जारी किया कारण बताओ नोटिस, इन आरोपों के बाद सख्ती से चल रही थी जांच

Sun, 28 Jun 2020 11:30 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air asia
विज्ञापन
DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने एयर एशिया इंडिया को एक कर्मचारी के आरोप के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दो सप्ताह बाद एयर एशिया इंडिया के एक शीर्ष कार्यकारी को जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि एयरलाइन सुरक्षा के मुद्दे को लेकर समझौता कर रही है। 
विज्ञापन


डीजीसीए अधिकारियों के मुताबिक पायलट के आरोपों के बाद एयर एशिया इंडिया के ऑपरेशंस प्रमुख मनीष उप्पल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि एयर एशिया का यह पायलट एक मशहूर यूट्यूब चैनल चलाता है। इस संदर्भ में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी थी। पायलट गौरव तनेजा ने रविवार को ट्वीट किया था कि एयर एशिया ने उसे एक विमान और इसके यात्रियों के सुरक्षित संचालन के पक्ष में खड़े रहने के कारण निलंबित कर दिया है।

इसके बाद सोमवार को उन्होंने एक विस्तृत वीडियो 'पायलट की नौकरी से मेरे निलंबित होने के पीछे के कारण' शीर्षक से यूट्यूब पर एक पोस्ट डाला। हालांकि इस संदर्भ में एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयर एशिया इंडिया पूरी मजबूती से सुरक्षा प्रथम के अपने सिद्धांतों पर कायम है। हमारे हर संचालन में अतिथि की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इस मामले में डीजीसीए के साथ सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

इसके बाद डीजीसीए ने मामले का संज्ञान लेते हुए पायलट के आरोपों की जांच शुरू दी थी। तब कहा था कि जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। नियामक ने कहा था कि डीजीसीए ने एक विमान सेवा कंपनी और सुरक्षा के प्रति उसके रवैये के प्रति हितधारकों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं का संज्ञान लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें