नियामक के एक सूत्र ने बताया कि नियामक ने 24 मई को एयरलाइन को परिचालन के सतत पुनरुद्धार के लिए तीस दिनों की अवधि के भीतर एक व्यापक पुनरुद्धार योजना पेश करने की सलाह दी है।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संकटग्रस्त गो फर्स्ट से अपने परिचालन के पुनरुद्धान के लिए एक व्यापक योजना पेश करने को कहा है। नियामक ने इसके लिए उसे तीस दिन का समय दिया है। कंपनी ने तीन मई को को उड़ान बंद कर दी थी। एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नियामक के एक सूत्र ने बताया कि नियामक ने 24 मई को एयरलाइन को परिचालन के सतत पुनरुद्धार के लिए तीस दिनों की अवधि के भीतर एक व्यापक पुनरुद्धार योजना पेश करने की सलाह दी है। सूत्र ने कहा कि नियामक ने एयरलाइन से ऑपरेशनल विमानों, पायलटों और अन्य कर्मियों की उपलब्धता, रखरखाव व्यवस्था और वित्त पोषण की स्थिति और अन्य विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है।