फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, अध्यादेश से बनाएं मंदिर, अभी नहीं तो कभी नहीं

Fri, 23 Nov 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देवकी नंदन ठाकुर
विज्ञापन
अयोध्या में विहिप की 25 नवंबर को प्रस्तावित धर्मसभा को लेकर शासन एक्शन मोड में आ गया है। एक लाख से अधिक की भीड़ जुटने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के अंदेशे के मद्देनजर अयोध्या में भारी तादाद में फोर्स व अफसरों की तैनाती कर दी गई है। फैजाबाद व समीपवर्ती जिलों की पुलिस के अलावा 48 कंपनी पीएसी तैनात किए जाने से अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं अमर उजाला से खास बातचीत में कथावाचक देवकीनंनद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए। अगर अभी ऐसा नहीं होगा तो फिर कभी नहीं हो सकता है। ठाकुर ने कहा, मैं मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी का आभारी हूं। उन्होंने धर्म को राजनीति से जोड़ा। आज मोदी और योगी को पहल करनी होगी। दो महीने के अंदर उन्हें अध्यादेश लाकर मंदिर बनाना होगा। इसके बाद तो चुनाव आ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें