महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस बेशक लो प्रोफाइल रहकर ही काम करना पसंद करते हों लेकिन उनकी बैंकर पत्नी अमृता फडणवीस अपनी बहूमुखी प्रतिभा के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक सफल बैंकर, एक जिम्मेदार मां और पत्नी के अलावा वह एक अच्छी सिंगर भी हैं और सोशल वर्कर भी।
अब इन सबसे अलग उनके एक और टैलेंट से लोग जल्द ही रूबरू होने वाले हैं और वो है अदाकारी और डांस का। जी हां, जल्द ही अमृता फडणवीस बॉलीवुड बादशाह अमिताभ बच्चन के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। खास बात ये है कि इस वीडियो में अमृता ने जो ड्रेस पहनी है उसमें वह बॉलीवुड की कई हिरोइनों को मात देती दिख रही हैं।
मंगलवार को यह वीडियो शूट किया गया मुंबई के ओपेरा हाउस में। लाल रंग की वन पीस ड्रेस में अमृता गजब की सुंदर लग रही थी तो सफेद शर्ट और पीली जैकेट में अमिताभ भी काफी स्मार्ट दिख रहे थे। वीडियो में अमृता ने अमिताभ का हाथ पकड़कर कई डांस स्टेप किए।