फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Devendra Fadnavis Family Tree: एमएलसी पिता से लेकर बैंकर पत्नी तक, ऐसा है देवेंद्र फडणवीस का पूरा परिवार

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 04 Dec 2024 12:11 PM IST

सार

Devendra Fadnavis Family Tree: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को मुंबई में विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली महायुति सरकार में देवेंद्र उपमुख्यमंत्री थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस का परिवार - फोटो : AMAR UJALA
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर 11 दिनों से जारी संशय पर अब विराम लग गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे। आइये जानते हैं देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार के बारे में...
 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस का परिवार - फोटो : AMAR UJALA
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर 11 दिनों से जारी संशय पर अब विराम लग गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे। आइये जानते हैं देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार के बारे में...
 

देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं देवेंद्र फडणवीस?
54 साल के देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं। वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1999 में उनकी महाराष्ट्र विधानसभा में बतौर विधायक एंट्री हुई थी। 1999 और 2004 में फडणवीस नागपुर पश्चिम सीट से चुनाव जीते। परिसीमन के बाद जब नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट बनी तो फडणवीस ने यहां से चुनाव लड़ा और फिर विधायक बने। 2009 के बाद 2014 में भी देवेंद्र फडणवीस इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार बने और जीते भी। इस जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने। 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में भी देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से अपनी किस्मत आजमाई। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के डॉ. आशीष देशमुख को 49,344 वोट से हराया। इस बार देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद गुडाधे (पाटिल) को हराया और लगातार छठी बार विधायक बने। 

देवेंद्र फडणवीस के पिता और मां - फोटो : devendrafadnavis.in
पिता से मिली राजनीतिक विरासत
22 जुलाई 1970 को नागपुर में एक मध्यमवर्गीय महाराष्ट्रीयन परिवार में देवेंद्र फडणवीस का जन्म हुआ था। देवेंद्र के पिता गंगाधरराव फडणवीस जनसंघ के सदस्य थे और वह नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे। आपातकाल के दौर में जब देश भर में विरोधी नेताओं को जेल में डाला गया तो उनमें से एक देवेंद्र के पिता गंगाधरराव भी थे। गंगाधरराव को एक विरोध रैली के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा गया। उनकी माता सरिता फडणवीस विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की निदेशक रही हैं जिनका अमरावती के प्रतिष्ठित कालोटी परिवार से ताल्लुक है। 

कैंसर ने छीना पिता का साया
देवेंद्र फडणवीस ने 16 वर्ष की आयु में अपने पिता को कैंसर के कारण खो दिया था। तब से, उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए किफायती कैंसर उपचार के लिए नागपुर में एक विश्व स्तरीय कैंसर अस्पताल बनाने का सपना देखा था। आखिरकार ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ (NCI) के साथ यह सपना सच हो गया।

देवेंद्र फडणवीस उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा फडणवीस - फोटो : ANI
बैंकर से की शादी
साल 2005 में नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने अमृता रानाडे से शादी की। अमृता फडणवीस गायक के साथ-साथ बैंकर हैं। उनकी एक बेटी दिविजा फडणवीस है। दिजिवा फडणवीस की उम्र महज 15 साल है और वह अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। अपनी छोटी उम्र के बावजूद, दिविजा ग्लोबल वार्मिंग और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं।
 

देवेंद्र फडणवीस का चुनावी हलफनामा - फोटो : AMAR UJALA
देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति
देवेंद्र फडणवीस ने अपने शपथ पत्र में कुल 13.27 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 8.71 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी। 2014 में भाजपा नेता के पास कुल 4.34 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से 10 साल में देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति में 8.93 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। फडणवीस ने पारिश्रमिक और किराये से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। 

फडणवीस ने 1992 में आरएसटीएम नागपुर विश्वविद्यालय के ओ.आर. बाबासाहेब आंबेडकर कॉलेज ऑफ लॉ से एल.एल.बी. 5 वर्ष पाठ्यक्रम पूरा किया था। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने 1999 में डी.एस.ई.बर्लिन से 'मैनेजमेंट डिप्लोमा इन मेथड्स एंड टेक्नीक्स ऑफ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट' हासिल किया था।
 

देवेन्द्र फडणवीस - फोटो : devendrafadnavis.in
राजनीति से इतर देवेंद्र फडणवीस
देवेंद्र एक शौकीन पाठक हैं। वह वित्त, प्रशासन, राजनीति, ऊर्जा और अर्थशास्त्र जैसे विषयों के बारे में पढ़ते हैं। पहले वह हर दिन अर्थशास्त्र का एक अध्याय पढ़ते थे। उन्हें FM सुनने का शौक है। इसलिए जब भी वह गाड़ी चलाते हैं तो उन्हें FM चैनल सुनना बहुत पसंद होता है। उन्हें पुराने हिंदी गानों का भी शौक है। फडणवीस को मोदक या पूरन पोली की तरह ही सबवे सैंडविच भी बहुत पसंद है। वह तकनीक के जानकार हैं और हमेशा अपने साथ आईफोन और आईपैड रखते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next