फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या राष्ट्रीय राजनीति में आएंगे फडणवीस?: CM देवेंद्र ने अटकलों को किया खारिज, दिल्ली दौरे पर कही ये बात

Sun, 26 Jul 2026 03:29 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, नागपुर

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र तक ही सीमित है और फिलहाल वह राज्य के कामकाज पर ही ध्यान दे रहे हैं। फडणवीस ने नीट पेपर लीक को देश के युवाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी जगह पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम की अटकलों को काफी जोर मिला था। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को उनके राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम और उनकी मौजूदगी महाराष्ट्र तक ही सीमित है।
विज्ञापन


नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की मुंबई में आयोजित 'तिरंगा' रैली को भी ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि देश के युवाओं से जुड़े हैं।

दिल्ली दौरे पर क्या बोले फडणवीस?
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फडणवीस के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों के बीच उन्होंने शनिवार को दिल्ली का संक्षिप्त दौरा किया था। इसके बाद वह नागपुर लौट आए। दिल्ली दौरे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "आज मैं नागपुर में हूं और शाम को मुंबई जाऊंगा। मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही हूं।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NEET Row: प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला जिम्मा

शिवसेना (यूबीटी) और मनसे की ओर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का "जश्न" मनाने के लिए निकाली गई 'तिरंगा' रैली पर उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। फडणवीस ने कहा, "मुझे खुशी है कि उन्हें जश्न मनाने का एक कारण मिल गया। हमें भी खुशी है, क्योंकि ऐसे मुद्दे (नीट पेपर लीक) किसी व्यक्ति या दल से जुड़े नहीं हैं, बल्कि देश के युवाओं से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई और देशहित में फैसला लिया।"

उद्धव ठाकरे पर क्यों साधा निशाना?
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। उनके अनुसार, यह अपने तरह का देश और दुनिया का पहला कानून होगा। फडणवीस ने 'तिरंगा' रैली के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की टिप्पणियों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख की आलोचना करते हुए कहा, "उद्धव ठाकरे पिछले 10 वर्षों में कई बार ऐसे संवाद बोल चुके हैं, लेकिन उनके बयानों का कोई असर नहीं होता, क्योंकि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। रात एक बजे इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का एक वीडियो दुनिया भर में इंस्टाग्राम के रिकॉर्ड तोड़ गया। इससे पता चलता है कि भारत किसके साथ खड़ा है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें