कोरोना महामारी को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। फडणवीस ने कहा है कि कोविड-19 से निपटने के लिये निर्णय लेने में अक्षमता महाराष्ट्र सरकार की सबसे बड़ी समस्या रही है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी नए हैं और निर्णय लेने से डर रहे हैं। वह बहुत हद तक नौकरशाही पर निर्भर हैं।