फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna: पूर्व पीएम देवेगौड़ा की अपने पोते प्रज्ज्वल को चेतावनी, भारत लौटकर जांच का सामना करने को कहा

Thu, 23 May 2024 06:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Prajwal Revanna: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते प्रज्जवल रेवन्ना को चेतावनी दी है कि भारत आएं और पुलिसे के समक्ष आत्मसमर्पण करें। उन्होंने हासन सांसद को जांच का सामना करने को कहा है।  

विज्ञापन
एचडी देवगौड़ा और प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजनीति में प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले के बाद हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपी प्रज्ज्वल विदेश में हैं। अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने उन्हें चेतावनी दी है कि भारत लौटकर जांच का सामना करें। बता दें कि एचडी देवगौड़ा प्रज्ज्वल रेवन्ना के दादा हैं। 

विज्ञापन


आत्मसमर्पण करें प्रज्ज्वल- एचडी देवेगौड़ा 
देवेगौड़ा ने यह दावा भी किया है कि पूछताछ के दौरान उनके परिवार द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रज्जवल रेवन्ना को कई महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहिए। बता दें कि 27 अप्रैल को हासन सांसद विदेश चले गए थे। देवेगौड़ा ने कहा कि अगर प्रज्ज्वल दोषी पाए गए तो सख्त से सख्त सजा दी जाए।

यह अनुरोध नहीं चेतावनी है- एचडी देवेगौड़ा 
एचडी देवेगौड़ा ने कहा ‘इस समय मैं केवल एक ही काम कर सकता हूं। मैं प्रज्ज्वल को कड़ी चेतावनी दे सकता हूं। मैं उन्हें वापस लौटने और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कह सकता हूं। प्रज्ज्वल को खुद को कानूनी के आगे आत्मसमर्पण करना चाहिए।’ पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कोई अनुरोध नहीं बल्कि चेतावनी है। देवेगौड़ा ने कहा ‘अगर प्रज्ज्वल ने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया तो उन्हें मेरे पूरे परिवार को क्रोध झेलना पड़ेगा। अगर उनके दिल में मेरे लिए थोड़ा सा भी सम्मान है, तो उन्हें जल्द से जल्द वापस लौटना होगा।’ पूर्व पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि पीड़ितों को न्याय मिलना आवश्यक है। 
विज्ञापन


परिवार को अपमान झेलना पड़ा है- एचडी देवेगौड़ा 
एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि प्रज्ज्वल के कारण उनके पूरे परिवार, उनकी पार्टी जेडी-एस को अपमान झेलना पड़ा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर प्रज्ज्वल दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जब देवेगौड़ा से सवाल किया गया कि ‘क्या आपको इस मामले की जानकारी नहीं थी’, पूर्व पीएम इस सवाल को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

प्रज्ज्वल का पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई शुरू
उधर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने केंद्र को पत्र भेजकर प्रज्ज्वल के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग की है। इस मामले में विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि जेडी-एस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पासपोर्ट को रद्द करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार से पत्र मिलने के बाद प्रज्ज्वल का पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें