फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कर्नाटक में BJP-JDS गठबंधन को केरल CM की मंजूरी वाले देवेगौड़ा के दावे पर बवाल, केरल में सियासत तेज

Fri, 20 Oct 2023 03:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम

सार

केरल जेडीएस के नेता के कृष्णनकुट्टी ने शुक्रवार को गौड़ा के बयान को खारिज कर दिया। भाजपा के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व के जुड़ाव का विरोध करते हुए कृष्णनकुट्टी ने एलडीएफ के साथ गठबंधन बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।
 
विज्ञापन
केरल जेडीएस के नेता के कृष्णनकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, देवगौड़ा ने एक दिन पहले कहा था कि विजयन ने कर्नाटक में भाजपा के हितों की रक्षा के लिए उसके साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को हरी झंडी दे दी है।

केरल जेडीएस के नेता के कृष्णनकुट्टी ने शुक्रवार को गौड़ा के बयान को खारिज कर दिया। भाजपा के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व के जुड़ाव का विरोध करते हुए कृष्णनकुट्टी ने माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के साथ गठबंधन बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, 'मैंने प्रदेश अध्यक्ष मैथ्यू टी थॉमस के साथ देवगौड़ा से मुलाकात की और उन्हें भाजपा में शामिल होने की अपनी आपत्ति के बारे में बता दिया है। राज्य पार्टी इकाई केरल में वाम दल के साथ मजबूती से खड़े होने के पहले के फैसले पर कायम है।’

वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जेडीएस के दावे से केरल में सत्तारूढ़ माकपा और भाजपा के बीच दरार पैदा हो गई है। हालांकि, माकपा ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इससे पहले, केरल की जेडीएस ने राज्य में एलडीएफ के साथ मजबूती से खड़े होने का विकल्प चुनते हुए एनडीए में शामिल होने के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को खारिज कर दिया था। इस फैसले को सात अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित राज्य समिति की बैठक के बाद स्पष्ट कर दिया गया था। 

बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने गुरुवार को कहा था कि तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र सहित जेडीएस की सभी राज्य इकाइयों ने भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने आगे कहा था कि केरल की वाम सरकार के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पार्टी को बचाने के लिए भाजपा के साथ कर्नाटक में आगे बढ़ने के लिए पूरी सहमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें