फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में मिलेगा कश्मीर जैसी बोटिंग का मजा, नैनी झील में मनाई जाएगी देव दीपावली

Wed, 30 Jul 2025 09:15 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा - फोटो : एक्स- @KapilMishra_IND
विज्ञापन

 दिल्ली सरकार राजधानी को इस तरह से विकसित करने पर काम कर रही है जिससे दिल्ली के किसी भी कोने में लोगों को घूमने, ठहरने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए अत्याधुनिक मनोरंजक सुविधाएं मिलें। इसी सोच के अंतर्गत दिल्ली के मॉडल टाउन के नैनी झील को एक मनोरंजक पर्यटन स्थल बनाने का काम चल रहा है। झील पर हर वर्ष देव दीपावली जैसे त्योहार मनाकर इसे लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने की भी योजना बनाई जा रही है। झील के पानी में पर्यटकों को विभिन्न जलीय पौधे, चिड़िया और जानवर देखने को मिलेंगे। झील के बीचो बीच एक शानदार कैफेटेरिया भी विकसित किया जाएगा जिससे लोग परिवार के साथ यहां आकर समय बिता सकें और खाने पीने का मजा ले सकें। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नैनी झील को विकसित करने के लिए चल रही योजना का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि झील के सौंदर्यीकरण का काम लगातार जारी है। म्यूजिकल डांसिंग फाउंटेन, लईडी फव्वारों का काम अंतिम चरण में हैं। नैनी झील पर लोगों को दिल्ली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को देखने का अवसर भी मिलेगा। 

बोटिंग का शानदार अनुभव 
पर्यटकों को नैनी झील पर शानदार बोटिंग का अनुभव दिलाने की भी तैयारी चल रही है। कश्मीर की तर्ज पर यहां शिकारा और गोंडोला नावों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा रेसिंग बोट और वॉटर स्कूटर जैसी गतिविधियाँ भी यहां पर होंगी जिसका मजा लोग ले सकेंगे। सरकार यहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए झील परिसर में सीसीटीवी से निगरानी कराने, लाइफ गार्ड्स तैयार रखने और आपातकालीन रेस्क्यू सिस्टम की भी व्यवस्था करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें