फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'जनवरी के आखिर तक गौरव गोगोई के 'पाकिस्तान कनेक्शन' का खुलासा हो जाएगा', सीएम सरमा का बड़ा दावा

Sat, 10 Jan 2026 01:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से कनेक्शन के आरोप का मामला रोचक होता जा रहा है। अब सीएम ने दावा किया है कि जनवरी के आखिर तक गोगोई के पाकिस्तान से कनेक्शन का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी इस महीने के आखिर तक सामने आ जाएंगी। उन्होंने विपक्षी नेता पर उनकी पत्नी और बच्चों की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि असम के लोग ऐसे किसी भी व्यक्ति को अपने 'बोर घर' (पवित्र स्थान) में कभी घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन


'जनवरी के आखिर तक हो जाएगा खुलासा'
असम के मुख्यमंत्री, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से कथित कनेक्शन को लेकर हमला कर रहे हैं। गोरेस्वर में एक सरकारी कार्यक्रम के मौके पर मीडिया से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा, 'गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। हम इसे फरवरी से पहले आप सभी को दे देंगे। असल में, जनवरी के आखिर तक इसका खुलासा हो जाएगा।'

उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को सार्वजनिक करने में देरी सितंबर में मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत की वजह से हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या इस खुलासे से गोगोई मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने से रोक दिए जाएंगे, सरमा ने कहा, 'पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। सवाल यह नहीं है कि चुनाव लड़ना है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या किसी का भी उस देश से कोई कनेक्शन हो सकता है।'
विज्ञापन


बच्चों की नागरिकता न बदलने पर उठाए सवाल
सीएम ने गोगोई पर अपने दो बच्चों की नागरिकता न बदलने पर भी सवाल उठाया। सरमा ने कहा, 'मान लीजिए कि वह असम के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, और उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो भारतीय नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'असम के लोग यह सब अच्छी तरह समझते हैं और ऐसे लोगों को 'बोर घर' में घुसने नहीं देंगे।'

गौरतलब है कि सीएम का आरोप है कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न से कथित तौर पर संबंध थे। एसआईटी ने इस मामले की जांच की है और बीती 10 सितंबर को सीएम सरमा को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। सरमा ने दावा किया, 'यह एक बड़ी साजिश है और असम के लोगों को यह जानना चाहिए। हमारे पास जो डॉक्यूमेंट्स हैं, वे सिर्फ शुरुआत हैं। हमें जो मिला है वह सिर्फ 10 परसेंट है, भारत सरकार को पूरा 100 परसेंट मिलेगा।' वहीं इसके जवाब में, गौरव गोगोई ने सरमा के आरोप को लेकर पलटवार किया और कहा कि CM की बातें हास्यास्पद, आधारहीन, पागलपन भरी और बकवास हैं और वह तथ्यों के बिना बात करके ट्रोल करने वाली आईटी सेल की तरह व्यवहार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें