फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बोलीं- स्याही लगने पर उपचुनाव में कैसे वोट डालेंगे लोग

Tue, 15 Nov 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
सरकार ने नोटों के लिए मची अफरातफरी पर लगाम लगाने के लिए लोगों के हाथों पर स्याही लगाने का फैसला लिया है, लेकिन अमल में आने से पहले ही यह फैसला विवादों में घिर गया है। इस पर सबसे अहम सवाल उठाया है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने। ममता ने कहा कि 19 नवंबर को कई जगह उप चुनाव होने हैं ऐसे में जिनके हाथों पर पहले से ही स्याही लगी होगी वो कैसे मतदान कर पाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि आसाम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, त्रिपुरा सहित छह राज्यों की आधा दर्जन सीटों पर 19 नवंबर को उप चुनाव होना है। इसी को मुद्दा बनाते हुए पश्‍चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। ममता ने सवाल किया जब आप नोट के लिए लाइन में लगने वाले लोगों के हाथों पर स्याही लगा देंगे तो वो लोग वोट कैसे डाल पाएंगे। क्योंकि सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि लोगों के हाथों पर वो ही स्याही लगेगी जो चुनावों के दौरान लगती है। 

ममता ने इसे सरकार का 'ब्लैक मैकनिज्म' शुरू करने का प्रयास बताया है। ममता ने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी सवाल किया है कि वह वोटरों को राहत देने के लिए क्या व्यवस्‍था करेगा।
विज्ञापन
Also,there are by-elections on Nov 19. What'll the EC say about this decision to put indelible on prospective voters?: WB CM #demonetisation — ANI (@ANI_news) November 15, 2016 Desperate attempt to start a 'black mechanism' with indelible ink shows this govt distrusts the common people: WB CM Mamata Banerjee — ANI (@ANI_news) November 15, 2016
विज्ञापन

ममता को मिला शिवसेना का साथ

ममता बनर्जी ने कहा हालात गंभीर हैं और हम इस मुद्दे पर कल राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस मामले में उनसे हस्तक्षेप की गुजारिश की जाएगी।

इस मुद्दे पर ममता को शिवसेना का भी साथ मिलता नजर आ रहा है जो पहले से ही इस मामले में सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर चुकी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह सरकार गिराने तक की धमकी दे चुकी है। 

ममता बनर्जी का कहना है शिवसेना ने इस मुद्दे पर उनका साथ देने का वादा किया है और राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान शिवसेना नेता भी उनके साथ होंगे। Shiv Sena also assured us to join tomorrows meeting with President over the issue of #demonetisation: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/tmteGEEvHc — ANI (@ANI_news) November 15, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें