फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा चिटफंड घोटाला :  सीबीआई ने की टीएमसी सांसद डेरेक'ओ ब्रायन से पूछताछ

Fri, 09 Aug 2019 05:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक'ओ ब्रायन से सीबीआई ने शारदा पोंजी घोटाला मामले में शुक्रवार को यहां पूछताछ की। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेरेक'ओ ब्रायन से तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ से जुड़े बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेन-देन को लेकर पूछताछ की गई है।

विज्ञापन


बंगाली में प्रकाशित होने वाले इस मुखपत्र के डेरेक'ओ ब्रायन प्रकाशक हैं। सीबीआई ने 26 जुलाई को उन्हें कई करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था। उन्हें अगस्त के पहले सप्ताह में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था। 

इसके बाद राज्यसभा सदस्य ने सीबीआई से पेश होने के लिए कुछ समय मांगा था क्योंकि संसद का सत्र चल रहा था जो सात अगस्त को खत्म हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संसद का सत्र समाप्त होने के बाद ब्रायन शहर के सीजीओ परिसर में पूछताछ के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें