फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की पोल खोलने वाले पत्रकार के बेटे ने कहा- राम रहीम समाज का दुश्मन

Mon, 28 Aug 2017 06:56 PM IST
Amarujala.com- Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित साध्वी की आवाज को अपने अखबार में उठाने वाले शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने कोर्ट के फैसले को देश के पक्ष में बताया है। न्यूज एजेंसी एनआई से बातचीत में छत्रपति ने कहा कि 'हम लंबे समय से इंसाफ का इंतजार कर रहे थे, राम रहीम हमारे समाज का  दुश्मन है।'
विज्ञापन

  Satisfactory; been saying since long #RamRahimSingh is enemy of our society: Anshul Chhatrapati, son of slain journalist who exposed Dera pic.twitter.com/92dsZ1jly0 — ANI (@ANI) August 28, 2017

उन्होंने आगे कहा 'जब हमने इस पूरे मामले में राम रहीम के शामिल होने की बात कही थी तो किसी ने हम पर यकीन नहीं किया था लेकिन आज कोर्ट ने हमारी बात को सच साबित कर दिया।'
विज्ञापन

  Satisfactory; been saying since long #RamRahimSingh is enemy of our society: Anshul Chhatrapati, son of slain journalist who exposed Dera pic.twitter.com/92dsZ1jly0 — ANI (@ANI) August 28, 2017

बता दें कि  सिरसा से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र के संपादक रामचंद्र छत्रपति ने साध्वी के गुमनाम पत्र को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डेरा सच्चा सौदा के सेवकों ने दिन दहाड़े 24 अक्तूबर 2002 को गोलियां बरसाईं। उपचार के दौरान 21 नवंबर 2002 को छत्रपति की मौत हो गई।

पढ़ें- राम रहीम केसः जज के आगे हाथ जोड़े, फर्श पर गिर कर रोए, जानिए कोर्ट रूम की 10 बड़ी बातें        

हत्या में शामिल दो डेरा सेवक मौके पर पकड़े गए। पंजाब एंड हाईकोर्ट में पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच करवाने की गुहार लगाई। सीबीआई ने डेरा प्रमुख  के खिलाफ  रामचंद्र छत्रपति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। सीबीआई की अदालत में 12 साल से इस मामले में सुनवाई चल रही थी।

बता दें कि जज जगदीप सिंह ने दो साध्‍वियों से रेप केस मामले में रहीम को गुनहगार मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। डेरा प्रमुख ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है। राम रहीम को पंचकूला सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सजा सुनाई। इसके लिए रोहतक जेल में अस्‍थायी कोर्ट लगाई गई थी। जज जगदीप सिंह को पंचकूला से हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतक लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें