फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में डिप्टी जनरल मैनेजर की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Tue, 18 Apr 2023 07:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टील प्लांट के इंस्पेक्टर श्रीनिवास राव ने कहा कि प्रसाद सोमवार को लिफ्ट से उतरकर अपने केबिन में जा रहे थे, इसी दौरान वह गिर गए थे। कर्मचारी उन्हें तुरंत स्टील प्लांट अस्पताल लेकर गए थे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में एक अधिकारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक कंपनी में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे, जिसकी पहचान वी वी प्रसाद के रूप में हुई है। सोमवार को ड्यूटी के दौरान उनका शव मिला था।

स्टील प्लांट के इंस्पेक्टर श्रीनिवास राव ने कहा कि प्रसाद सोमवार को लिफ्ट से उतरकर अपने केबिन में जा रहे थे, इसी दौरान वह गिर गए थे। कर्मचारी उन्हें तुरंत स्टील प्लांट अस्पताल लेकर गए थे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विजाग स्टील प्लांट पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें