उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन 17 दिसंबर को बंगाल के दौरे पर जाएंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। जानकारी के अनुसार जैन की दो दिन की यात्रा का कार्यक्रम है और इस दौरान वह उत्तर बंगाल भी जा सकते हैं।
वह कोविड-19 महामारी के बीच आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि जैन विपक्षी पार्टियों की शिकायतों पर भी गौर करेंगे। बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।