बीजेपी के कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामले में नयी बात सामने आई है। मामले में कर्नाटक एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस के अफसर ने गवर्नर को लेटर लिखकर इस बात का खुलासा किया है कि उन पर उस समय दबाव बनाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बयाने देने को कहा गया था।
Denotification scam: KAS officer H Basavarajendra names investigating officer Balaraj and JK Anthony John,Dy SPs ACB for pressurizing him
— ANI (@ANI) August 19, 2017
Denotification scam: KAS officer writes to Karnataka Chief Secretary revealing that he was pressurized to give statement against Yeddyurappa
— ANI (@ANI) August 19, 2017
Since I refused to heed to illegal demands made, now I've been arrayed as accused in crime registered by ACB says KAS officer in his letter
— ANI (@ANI) August 19, 2017
अफसर ने गवर्नर को दिए हुए पत्र में लिखा है कि उनको ऐसा बयान देने के लिए धमकाया गया था और साथ ही कहा गया था कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें भी केस का सह आरोपी बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मैंने अवैध मांगों पर ध्यान देने से इनकार कर दिया और अब मुझे एसीबी द्वारा पंजीकृत अपराध में अभियुक्त के तौर पर रखा गया है।
पढ़ें- कर्नाटक: पूर्व सीएम येदयुरप्पा ने होटल से मंगवाकर दलित के घर किया नाश्ता
गौरतलब है कि बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी का मुख्य चेहरा हैं। 2008 में पार्टी इन्ही के नेतृत्व में सत्ता पर पहली दफे काबिज हुई थी।