फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में मासूम बच्चों का कत्लेआम रोकने के लिए प्रदर्शन, अमन शांति के लिए मांगी गई दुआ

Sun, 04 Mar 2018 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया में वहां की सरकार द्वारा विद्रोहियों के खात्मे के नाम पर मासूम बच्चों के हो रहे कत्ल को लेकर शुक्रवार को मेवात के पुन्हाना कस्बे में सीरिया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें पुन्हाना से विधायक रहीश खान, कांग्रेस प्रदेश सचिव सहाब खां, मुफ्ती सलीम, मेवात युवा टीम, उलेमा, समाजसेवी और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर देश, दुनिया और सीरिया में अमन शांति के लिए मुफ्ती सलीम ने दुआ मांगी। पुन्हाना की मरकज वाली मस्जिद से पुन्हाना के एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया और सीरिया, इसराईल आदि देशों के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन

देश और सीरिया में अमन शांति के लिए दुआ को उठे हाथ

इस मौके पर सीरिया में हजारों हवाई हमले रिहायसी जगहों पर गिराकर मासूम बच्चों, महिलाओं और लोगों की हो रही मौतों पर सीरिया सरकार को दोषी बताते हुए इन हत्याओं पर रोक लगाने और गोलाबारी को तुरंत बंद करने तथा लोगों के हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की गई। वहीं दुनिया के प्रमुख देशों से मांग की गई की सीरिया में हो रहे आम नागरिकों के कत्ल को तुरंत रोका जाए।  

उन्होंने कहा अगर नागरिकों के हो रहे कत्ल को रोका नहीं गया तो मेवात की 36 बिरादरी के लोग मिलकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सुभान खां, प्रदेश सचिव अख्तर हुसैन, अधिवक्ता फारूख अब्दुल्ला, एडवोकेट अख्तर हुसैन, एडवोकेट गुलाम नबी आजाद, मोलाना साबिर कासमी, शाकिर सालाहेडी, इरशाद चेयरमैन, शौकत अली ख्वाजली कला, यूसुफ एडवोकेट, शाहिद पतेरिया, मुबारिक नौटकी समेत काफी संख्या में उलमा, समाजसेवी और अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें