डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के निर्णय को देश हित में बताया। उन्होंने कहा कि जनता तो परेशान हो रही है। राहत देने की कोशिशें की जा रही हैं, पर इसमें और तेजी लाने की जरूरत है।
राज्यपाल ने कहा कि नोटबंदी से काला धन और जाली नोट पर प्रहार किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सराहनीय और साहसिक निर्णय है। देश के लिए आर्थिक दृष्टि से यह कदम जरूरी था। नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा उनकी शिकायत राष्ट्रपति से किए जाने के सवाल पर कहा कि राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च पद पर हैं। कोई भी निर्णय लेंगे वह देश हित में होगा।
राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने दो वर्ष चाह माह के कार्यकाल में आजम खां पर कोई टिप्पणी नहीं की है। विश्वविद्यालय में छात्रों की मार्कशीट और डिग्री की समस्याओं पर कहा कि जिस किसी की कोई शिकायत हो, लिखकर दे, समस्या का समाधान कराया जाएगा।