फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से सिर्फ ममता, माया और मुलायम परेशान: साक्षी

Wed, 14 Dec 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की भावनाओं को आहत करने वाले और सरकारी योजनाओं को पलीता लगाने वाले भ्रष्टाचारी और बड़े मगरमच्छ जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में जनता भाजपा के साथ है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में यही जनसमर्थन हमें 300 से अधिक सीटें दिलाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी मंगलवार को वृंदावन की संत कालोनी स्थित अपने सच्चिदानंद हरि आश्रम पर नोटबंदी पर इन शब्दों के साथ भाजपा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक साहसिक-ऐतिहासिक कदम है। आम जनता को इससे कोई परेशानी नहीं है। 

नोटबंदी पर जन समर्थन के बावजूद केवल ममता, माया और मुलायम को ही परेशानी हुई है। गरीबी-अमीरी की खाई पाटने के लिए जनता का मूड़ देश बदलने का है।
 
विज्ञापन

दो हजार के नए नोट की वजह से ही कालाधन पकड़ में आ रहा है

भाजपा सांसद साक्षी ने कहा कि दो हजार का नया नोट करामाती है। इस नोट के सहारे ही कालाधन भी पकड़ में आ रहा है। इस नोट से जमाखोरी नहीं हो सकती। नतीजतन कालेधन वाले सामने आएंगे।
 
उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर सनसनीखेज आरोप लगाया। कहा कि यूपीए सरकार में वित्तमंत्री रहे पी चिदंबरम ने जितने असली नोट छापे, उतने ही गलत नोट छपवाए। जांच होने के बाद वे जल्द ही जेल जाएंगे। 

साक्षी ने कहा कि नोटबंदी के बाद सामने आए मामलों में कोई भी भाजपा का नेता अथवा कार्यकर्ता नहीं पकड़ा गया है। प्रधानमंत्री ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों और महापौरों के बैंक डिटेल 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक मांगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें