फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#नोटबंदी 18वां दिन: मायावती बोलीं- रोकर जनता को ब्लैकमेल कर रहे पीएम मोदी

Sat, 26 Nov 2016 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मायावती - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक बार फिर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की बीजेपी और यूपी की सपा सरकार पर निशाना साधा। मायावती पीएम मोदी पर भी जमकर बरसीं। वहीं, यूपी के सीएम अखिलेश को उन्होंने एक बार फिर से बबुआ कह कर कटघरे में लिया। 
विज्ञापन


मायावती की पूरी बात नोटबंदी और आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के इर्द-गिर्द रही। उन्होंने कहा ''नोटबंदी का फैसला केंद्र ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपने लिए फैसले पर इतना डर सताया कि वे सदन में अपनी बात तक नहीं रख सके।

मायवती ने नोटबंदी को एक बार फिर आर्थिक आपातकाल जैसा बताया।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस तो ऑक्सीजन पर ही चल रही हैं, ऐसे बीजेपी के लिए सबसे बड़ा खतरा बहुजन समाज पार्टी ही है। इसलिए बीजेपी के नेता आए दिन बसपा और बसपा सुप्रीमो के बारे में ऊल-जलूल बोलते रहते हैं।
विज्ञापन

  The demonetisation decision was taken by the Centre for political gains: BSP Chief Mayawati pic.twitter.com/OPvZRaTITo — ANI UP (@ANINewsUP) November 26, 2016
विज्ञापन

'बीजेपी नेताओं ने पहले ही लगाए पैसे ठिकाने'

मायावती - फोटो : file photo
मायावती ने कहा कि पीएम मोदी का बार-बार इमोशनल होना पब्लिक को ब्लैकमेल करने जैसा है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए यहां तक कहा कि पीएम ने देश के लिए घर वार छोड़ा है, यह अच्छी बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह देश भर को परेशान करें।

मायावती ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को नोटबंदी का फैसला लेने से पहले ही सूचित किया गया था, ताकि वह अपना पैसा ठिकाने लगा सकें। यही कारण है कि नोटबंदी के बाद बीजेपी नेताओं के चेहरे पर चिंता का भाव नहीं दिखाई दे रहा है।
  PM Modi ka baar baar emotional hona, aansu bahana, ye public ko blackmail karna nahi hua toh kya hua?: Mayawati pic.twitter.com/KOD5lyHXjR — ANI UP (@ANINewsUP) November 26, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें